धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अलीनगर स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंधीताली स्थित नेशनल हाइवे 19 पर बीती देर रात्रि वाराणसी से अपने घर सरने आ रही 26 वर्षीय एक युवती की स्कूटी में पीछे से किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर स्कूटी पलट गई और ट्रक के नीचे चली गई। जिसमें उसकी गर्दन कट जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका वाराणसी के किसी हॉस्पिटल में कार्यरत थी और वहाँ से काम समाप्त कर घर लौट रही थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी अवधेश सिंह की पुत्री अनुराधा वाराणसी स्थित किसी अस्पताल में काम करती थी। नित्य की भांति वह बुधवार की देर रात्रि अस्पताल का काम निपटाकर स्कूटी से अपने घर सरने वापस आ रही थी। वह जैसे ही सिंधीताली नेशनल हाईवे पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही किसी ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे चली गई।
वही प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक अनुराधा का गर्दन कट गया था। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अलीनगर थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। तत्पश्चात तत्पश्चात पंचनामे के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










