डीडीयू मंडल में रेलवे ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।   डीडीयू मंडल में शनिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक किया गया। अभियान में मंडल के सभी स्क्वाड, स्टैटिक और स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक और अधिकारी शामिल रहे।

जांच के दौरान बक्सर-डीडीयू, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया और पटना-गया खंड की सभी ट्रेनों की जांच की गई। इसमें प्रीमियम, मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं।

अभियान में कुल 1888 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 11 लाख 31 हजार रुपये वसूले गए। सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच की गई और यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया।

वरीय वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि ऐसे टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में यात्रा करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai