मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर में पावरलूम पर काम कर रहे थे। बिजली गिरने से परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

 

आकाशीय बिजली के प्रभाव से घर की दीवारों में दरारें आ गईं। घर में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए और काम करना बंद कर दिया। इस घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि, मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण आकाशीय बिजली की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे कई जिलों में जनहानि की खबरें हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai