महिंद्रा टेक्निकल इंटर कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। महिंद्रा टेक्निकल इंटर कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव गौड़ और राज्यसभा सांसद साधना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। योग गुरु के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वक्रासन और कपालभाति जैसे योगासन किए।

राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की। सांसद साधना सिंह ने स्वयं योगाभ्यास कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

इस वर्ष का थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ रहा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्रा ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai