आलोपीबाग परेड वासियों के घरों में विद्युत मीटर लगाने के लिये सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोंगो ने मुख्य अभियंता को घेरा, दिया ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगले दिन से ही मीटर लगाने का मिला आश्वासन

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। आलोपीबाग परेड ग्राउंड में बसे सैकड़ों लोंगो के घरों में अभी तक विद्युत् मीटर नहीं लगाने, मनमाना बिल भेजनें, शहर के तमाम मुहल्लों में लगे स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आने, अनियमित विद्युत् आपूर्ति को सुधारने सहित बिजली विभाग के निजीकरण किये जाने आदि मुद्दों को लेकर सपा नेता,युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शहर उत्तरी संदीप यादव के नेतृत्व में आज मुख्य अभियंता का घेराव किया गया।विद्युत विभाग कार्यालय के सामने सैकड़ों परेड ग्राउंड वासियों की उपस्थिति में मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन देकर समस्याओ के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

 

 

मुख्य अभियंता द्वारा अगले दिन से ही मीटर लगाने की कार्रवाई शुरू करने सहित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शहर उत्तरी संदीप यादव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्रीमती निर्मला यादव, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, जयसिंह यादव, शशांक सोनकर,रमेश, मुकेश, चौधरी देवीलाल यादव, सुधीर निषाद,राजू प्रजापति, पप्पू हेला, सौरभ यादव, अभिषेक, मोनू यादव, आशु पाल, आदि रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai