तेरहवी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे युवक को दबंगों ने उतारा मौत के घाट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान राय का टोला जो NH31 के पास है जहां पर देर रात तेरहवीं के कार्यक्रम से वापस आ रहे युवक को रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहा सुनी हो गयी जिसमें दबंगो के द्वारा गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी।

वही घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा फिल्ड युनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कुछ अभियुक्तों की प्रत्यक्षदर्शीयों के माध्यम से पहचान हो गयी है व अन्य की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगो को समझा बुझा कर शान्त करा दिया गया है, मौके पर लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai