पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने लगाया जनता दरबार, सुनी जनशिकायतें।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई में 23 शिकायती प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया

 

कौशांबी। शनिवार 28 जून को पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बजहा स्थित अपने देव फिलिंग स्टेशन पर प्रत्येक शनिवार की तरह आज भी जनसुनवाई कार्यक्रम किया।जनसुनवाई में 23 शिकायती प्राप्त हुई। 5 शिकायतों का विधायक ने तत्काल निस्तारण किया और शेष बचे शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।शिकायतों में मुख्य रूप से गरीब का पूरा से रामसुमेर ज़मीन विवाद सम्बंधित शिकायती पत्र दिया।

आधा दर्जन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रभारी एडीओ नवनीत कुमार सचिव द्वारा शोषण का आरोप लगाया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र से एक युवती ने गाँव के ही एक लड़के पर गभीर आरोप लगाया। सोभना बसेढ़ी गौरी शंकर जादौन ने गाँव के ही दबंगो द्वारा ज़मीन कब्ज़ा का आरोप लगाया। धमसेड़ा से सरदार यादव ने ज़मीन विवाद का शिकायती पत्र दिया समस्त समस्याओ का अवलोकन करते हुए गुप्ता ने सभी के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियो से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai