अखिलेश यादव तस्वीर पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और दीर्घायु के लिए किया हवन पूजन
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। घोंघारी बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 25-30 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यकर्ताओं ने मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान उनकी तस्वीर को टीका लगाया गया और मिठाई खिलाई गई। मंदिर में अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना के साथ जयकारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और सपा नेता संतोष यादव ने अखिलेश यादव को पिछड़े और दलित वर्ग की उम्मीद बताया।
इस अवसर पर प्रदीप यादव, रीतेश भोले, स्नेल भारती, सुनील, आशीष मिश्रा, धीरज प्रधान, पवन, राजेश, रामविलास प्रधान, गुंजन, दिनेश, गोलू, सुनील, गौरव, आदित्य, रमेश, भारती, शशिकांत गुप्ता, बांटी गौड़, मोनू कुमार और प्रभात भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।











