आटा मिल में मशीन फटने से 42 वर्षीय मजदूर की मौके पर हुई मौत, परिजनों में पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय के करवत स्थित एक आटा मिल में बुधवार को हादसा हुआ। मिल में मशीन फटने से 42 वर्षीय मजदूर मुख्तार की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्तार आजमगढ़ का रहने वाला था और पिछले 15 सालों से इस मिल में काम कर रहा था।

घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे

वही एक मजदूर के अनुसार, मशीन फटने से रखा हुआ पत्थर मुख्तार के ऊपर गिर गया, इससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। विस्फोट की आवाज से आसपास दहशत फैल गयी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मिल संचालकों ने उन्हें केवल दुर्घटना की सूचना देकर गुमराह किया, जबकि मुख्तार की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने पर उन्हें मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

मृतक की पत्नी तारा देवी ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तारा देवी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपने पति से मिलने नहीं दिया और परिवार को धमकाया भी गया।

मुख्तार के तीन बच्चे हैं

18 वर्षीय नेहा, 7 वर्षीय नैंसी और 5 वर्षीय कुनाल। परिजन अब आटा मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जब तक पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं आते, वे वहां से नहीं हटेंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता को देखते हुए परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सीओ कृष्ण मुरारी और मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। किसी भी परिवार के सदस्य को सूचित किए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

परिवार को आधी रात को किसी अन्य व्यक्ति से घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai