कोरांव, प्रयागराज। एक झोला छाप डाक्टर के द्वारा जान से मारने की धमकी, एवं गाली गलौज करने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोरांव थाना क्षेत्र के बदौर गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में एक झोला छाप डाक्टर नागेश्वर प्रसाद अपने परिवार के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस दबंग से पूरा गांव परेशान है। पिछले साल यह जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति के ऊपर हमला भी किया था। पीड़ित के द्वारा लिखाई FIR पर जेल भी जा चुका है झोला छाप और इस पर जान से मारने की नियत से हमला सहित अन्य धाराओं में FIR भी दर्ज है।
लोगों का कहना है कि अपने झूठी दबंगई के बल पर लोगो से आये दिन बवाल किये रहता है डॉक्टर। इसके इस कारनामों से लोग परेशान है क्योकि दिन भर शराब के नशे में बूत रहता है। इसके पिता पृथ्वीराज चौहान गांजे की नशे का अत्यधिक सेवन करते है। पूरा परिवार नशे की लत से जूझ रहा है। कई बार इसकी शिकायत स्वस्थ विभाग के अधिकारियों से भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही हुई,पास में इसकी दवा की दुकान भी है जहाँ पर चंद पैसों की लालच में लोगो के गंभीर विमारी का इलाज भी करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पर समय रहते ही कार्यवाही नही की गयीं तो इसके आंतक से बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। कोरांव SHO ने वीडियो के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।










