ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बांसडीह, बलिया। होली के महापर्व पर बलिया के सभी 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाएं हाई एलर्ट पर। होली के महापर्व पर आज बलिया के जिला प्रभारी हरेंद्र वर्मा के द्वारा जिले में 108 और 102 के एम्बुलेंस कर्मचारियों के बेहतर सेवा देने पर होली के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जाकर ईमटी और पायलट के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाएं एवं हर्ष उल्लास के साथ होली मनाया।
जिले के प्रोग्राम मैनेजर और जिला प्रभारी के साथ बांसडीह के चिकित्सा अधिकारी प्रणव कुनाल जी ने बताया कि किसी भी आपात कालीन में तैनात रहने और जिले में आय दिन हो रहे रोड एक्सीडेंट में एम्बुलेंस सेवा की तत्परता की सराहना की और किसी भी बीमारी संबंधित 24×7 तैनात रहने की सलाह दी गयी जिस से स्वास्थ्य सेवा को और भी बेहतर बनाया जा सके।
जिला प्रभारी हरेंद्र वर्मा ने साथ ही बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि बलिया जिले के आम जनमानस को 24×7 सुविधा प्रदान की जाए जिसके लिए जिले में 108 की 38 एंबुलेंस और 102 की 38 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे संचालित हैं और होली को देखते हुए सभी हाई अलर्ट पर है।










