मिर्जापुर स्टेशन पर प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के लिए मांगे गए आवेदन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। प्रयागराज मण्डल द्वारा मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दवाओं की सुविधा उपलब्ध करने के लिए ‘वांछनीय यात्री सुविधा’ के अंतर्गत प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के रखरखाव एवं संचालन के लिए निविदा आमंत्रित की गयी हैं। यह प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) सर्कुलेटिंग एरिया/कॉन्कोर्स जैसे सुविधाजनक स्थान पर पर 120-130 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।  मिर्जापुर स्टेशन पर जनऔषधि केंद्र का आवंटन आईआरईपीएस के ई-नीलामी मॉड्यूल से 25.06.2025 को किया जाएगा तत्पश्चात लाइसेंसधारी को आउटलेट रेलवे द्वारा तैयार करके दिया जाएगा।

 

प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ एवं जन औषधि उत्पाद बेचे जाएंगे।  यात्रियों को इस केंद्र पर सस्ती कीमतों पर दवाइयाँ मिलेंगी जिससे यात्रियों को स्टेशन परिसर के बाहर जाकर दवाइयाँ तलाशनी नहीं पड़ेगी।

 

प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र की स्थापना के लिए आरक्षित मूल्य शून्य होगा एवं नीलामी में भाग लेने के दौरान संभावित बोलीदाता को पचास हजार रुपये बयाना राशि का भुगतान करना होगा। सफल बोलीदाता की बयाना राशि को सुरक्षा जमा में बदल दिया जाएगा। असफल बोलीदाताओं की बयाना राशि वापस कर दी जाएगी। आवेदकों के पास डी. फार्मा/बी. फार्मा डिग्री होनी चाहिए, या उन्हें डी. फार्मा/बी. फार्मा डिग्री धारकों को नियुक्त करना होगा।  अधिक जानकारी के लिए https://www.ireps.gov.in/ साइट पर विजिट किया जा सकता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai