सपा सरकार बनते ही शिक्षामित्रों के साथ होगा न्याय – डा. मान सिंह यादव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा सरकार बनते ही शिक्षामित्रों के साथ होगा न्याय – डा. मान सिंह यादव। इलाहाबाद- झांसी खंड स्नातक सीट के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी डॉक्टर मान सिंह  यादव ने आज यहां कहा कि स्नातक बेरोजगारों की समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं और उसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। वही भाजपा सरकार ने बेरोजगारों से रोजगार और नौकरी दोनों छीनने का काम किया है।

सपा विधायक ने कहा कि होने वाले झांसी इलाहाबाद स्नातक खंड निर्वाचन के लिए सपा ने पूरी तरह से कमर कसी है लेकिन इस बार मतदाताओं को परेशान करने के लिए उनका नाम ब्लॉक से हटाकर दूसरे ब्लॉक में जानबूझकर किया गया है उनका कहना था कि यह संभव नहीं है कि 2 लाख से अधिक मतदाताओं का एक-एक नाम चेक किया जाए लेकिन जिन लोगो किसकी जिम्मेदारी थी कि वह मतदाता सूची को सही करें उन्होंने ही जानबूझकर उसमें गड़बड़ी की है अब वह  यह कहकर पल्ला झाड़ते हैं कि एक बार मतदाता सूची सही करने का समय दिया गया था।

डॉ मान सिंह यादव का कहना था कि लोक सेवा आयोग और अन्य आयोग पूरी तरीके से भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके हैं। चयन आयोग में नियुक्त अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ रहा है कारण साफ है कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी वैकेंसी पूरी हो। उनका कहना था कि सीटों को यहां खुलेआम बेचा जा रहा है यही कारण है कि अध्यक्ष जैसे पद पर रहने वाले लोगों को इस्तीफा देना पड़ रहा है और बेरोजगारों को सड़क पर आकर अपने हक के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि जैसे ही सपा सरकार आएगी वैसे ही शिक्षामित्र को समायोजित कर उनके साथ न्याय किया जाएगा साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका भी बनवाई जाएगी और उनके साथ न्याय किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai