बर्फ शिवलिंग से सजे बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव।

बर्फ शिवलिंग से सजे बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महापौर ने किया बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव की महाआरती

प्रयागराज। बर्फ शिवलिंग से सजे बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव। श्री राम मंदिर हीवेट रोड के प्रांगण में राहुल सिंह आजाद के संयोजन में बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव जी का बर्फ शिवलिंग श्रृंगार का पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता राजेश केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, के के अग्रवाल अजय अग्रहरि, अतुल खन्ना अजीत सिंह, अजय अग्रहरि आदि हजारों भक्तों के साथ ढोल नगाड़े संग बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव का भव्य महाआरती की। इस अवसर कलाकारों के द्वारा बाबा भोलेनाथ पर आधारित झांकी की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल सिंह आजाद बर्थ शिवलिंग शृंगार संयोजक भोलानाथ चौरसिया, गोपाल जी स्वर्णकार रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुजारी विनय पांडे, विनय रंजन निगम, दाऊ दयाल गुप्ता सतीश चंद्र केसरवानी प्रमोद बंसल एवं सैकड़ो भक्त गण मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai