सपा कार्यकर्त्ता पूरी शिद्दत से करेंगे सहयोग, समय सीमा बढ़ाये जाने का स्वागत
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मतदाता बनना हर नागरिक का अधिकार -इंद्रजीत सरोज। एस आई आर को लेकर समाजवादी पार्टी बेहद जागरूक रहेगी। मतदाता बनना हर नागरिक का अधिकार है। आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्र जीत सरोज ने पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक में एस आई आर समीक्षा बैठक में कही। श्री सरोज पार्टी की और से इलाहाबाद एवं कौशाम्बी जिले के प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सघन अभियान चला कर प्रयास किया जाये कि कोई व्यक्ति मतदाता बनने से छूट नहीं जाये।
एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूंची में है उन्हें ऑप्सन एक में,जिनके माता पिता अथवा दादा दादी, नाना नानी का नाम 2003 में दर्ज है पूरी कोशिश हो कि उनका नाम ऑप्सन दो में दर्ज किया जाय। जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूंची में है लेकिन किन्ही कारणों से ऑप्सन तीन में दर्ज होगया है। ऐसे मतदाता बी एल ओ से मिलकर संशोधन विकल्प का लाभ ले।चुनाव आयोग ने विकल्प जारी कर दिया है। जिनका रिकार्ड नहीं मिल रहा है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।चुनाव आयोग द्वारा मांगे जाने पर उनको बाद में 11अभिलेखों में से कोई एक या दो प्रमाण देना होगा। कोशिश हो कि कोई मतदाता बनने से छूटने नहीं पाए।फिलहाल अभी कोई रिकार्ड नहीं देना है।
समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकीम लाल बिन्द, गीता पासी, संदीप पटेल, रामदेव निडर, अमर नाथ मौर्य, संदीप यादव,मुजतबा सिद्दीकी, अंसार अहमद,दूध नाथ पटेल, राकेश यादव, मंजू यादव, संतोष यादव, अंकिता श्रीवास्तव,रविन्द्र यादव, दान बहादुर मधुर,नाटे चौधरी,तारिक सईद अज्जू, संगीता पटेल, जगदीश यादव,शकील अहमद, भागीरथी बिन्द, सोम दत्त पटेल, विजय राज, श्याम सूरत, बच्चा यादव, मो शकील, अमर सिंह, बबलू रावत, मो अजहर, रेहान अहमद, लाल चंद्र मौर्य, राजू पासी, पंचू लाल, महबूब उस्मानी, सोएब अहमद तहजीब,विवेकानंद, खिन्नी लाल पासी, रुपनाथ यादव एडवोकेट, प्रदीप निषाद आदि मौजूद रहें।










