अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा और 22.50 लाख की बरामदगी, 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा और 22.50 लाख की बरामदगी, 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा और 22.50 लाख की बरामदगी, 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार। अलीनगर थाना पुलिस ने रविवार को रेवसा अंडरपास के पास बैरिकेडिंग कर बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कार और एक भारवाहन* को भी सीज किया और 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष गनराज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर कार और भारवाहन में अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेवसा रिंगरोड के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध कार और उसके पीछे चल रहे भारवाहन को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।जांच में कार की डिग्गी से 22 बंडलों में 22 किलो और भारवाहन के पिछले हिस्से से 68 बंडलों में 68 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल 90 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई: काशीराम निवासी सोनारी, थाना नौहर, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान
मनोज कुमार निवासी भीखनपुर धेवई,थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार ज्ञानेंद्र कुमार निवासी ज्योनति, थाना कंझावाला, जिला रोहिणी, दिल्ली सुशांत कुमार निवासी बोट्टाबहाली, थाना गोछापुडा, जिला कंधमाल, ओडिशा सभी ने पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे वाहन स्वामियों के कहने पर ओडिशा से गांजा खरीदकर उसे दिल्ली और राजस्थान ले जा रहे थे।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गनराज सिंह के साथ निरीक्षक शरद गुप्ता, एसआई अमित कुमार सिंह, आशुतोष गुप्ता, आरक्षी अभिषेक दूबे, प्रवेश कुमार सिंह, अली अहमद, अमित कुमार यादव, विपिन कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai