भाजपा चलाएगी स्वदेशी जन जागरण अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलन्दशहर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गंगानगर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा विशेष अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया रहे व  विशिष्ट अतिथि प्रदेश सहसंयोजक सुनील राम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योग गुरु नरेंद्र बंसल ने किया।

कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक बिखेर कर स्वदेशी पये पदार्थ अपनाने का आह्वान किया। विशेष अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने संबोधित करते हुए बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए स्वदेशी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा इसके अंतर्गत हस्ताक्षर में पोस्ट व चौपाल एवं बैठकों के माध्यम से इस अभियान को गति दी जाएगी।

मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भाजपा के फायर ब्रांड विनीत शारदा ने कहां कहा कि 1 सितंबर से 10 सितंबर तक हर जिले के हर प्रमुख बाजार में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा साथ ही स्वदेशी अपनाने एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए पेंपलेट वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 11 सितंबर से 25 सितंबर तक 15 दिनों को चौपाल लगाई जाएगी। इसमें व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामान बेचने और लोगों से ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की जाएगी।

भाजपा ने व्यापारियों के लिए 10 लाख का एक्सिडेंट बीमा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मैक इन इंडिया स्टार्टअप कोशल विकास योजना, 5 लाख का आयुष्मान योजना ओर देश प्रदेश में चहुमुखी विकास,व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना, नए नए एक्सप्रेस वे, सुलभ रेल मार्ग, सुलभ हवाई मार्ग उपलब्ध करवाए और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से व्यापार की बढ़ोतरी हुई है। मोदी जी ने 15 अगस्त को लाल किले की धरती से जनता को स्वदेशी जनजागरण कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वाहन किया। स्वदेश भारत की आत्मा है। जब भारत की जनता देश में निर्मित कपड़े, जूते, घड़ी, मोबाइल फोन, लैप टॉप आदि ही इस्तेमाल करेगी तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी जी द्वारा जीएसटी के स्लैब को सरल कर केवल 18 और 5 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव से व्यापारी वर्ग बहुत उत्साहित है। G S T की दरे कम होने से देश का स्वदेशी बाज़ार में रौनक चार गुनी भर जाएगी भारत के लघु एवं कुटीर उद्योग को संजीवनी प्राप्त होगी।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया पीएम मोदी के स्वदेशी आह्वान को संकल्प रूप देते हुए ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तु अपने एक रास्ते एक चुनाव को लेकर के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी इस अभियान को सफल बनाने में एकजुट होकर कार्य करेंगे।

व्यापारी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मजबूत और व्यापक समर्थन देने का संकल्प लिया है। एक स्वर से अपील का समर्थन किया है।

बैठक में मुकेश अग्रवाल मंडी वाले, नरेश गोयल, मुकुट लाल गुप्ता, हितेश गर्ग, अभिनव वर्मा, दीपक अग्रवाल, नगर मंडल संयोजक राहुल राठी, घनश्याम कंसल, बबलू गौतम, मनोज गुप्ता, वैभव गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, ओमवीर सिंह, पंकज अग्रवाल, संजय सिंघल, अनिल, जिला सहसंयोजक शुभम रस्तोगी आदि आदि व्यापारी और व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai