कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बने भाकियू जिला अध्यक्ष बाबू अली।

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बने भाकियू जिला अध्यक्ष बाबू अली।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बने भाकियू जिला अध्यक्ष बाबू अली। कड़ाके की ठंड और लगातार कोहरे परते कड़ाके की ठंड में नैन बसेरों में खूब ठंड हो रही के बीच भारतीय किसान यूनियन इंडिया के रामपुर जिला अध्यक्ष बाबू अली ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड/रोडवेज परिसर में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को बिस्किट व भोजन का वितरण किया।

बारिश के दौरान भी बाबू अली स्वयं मौके पर मौजूद रहे और राहगीरों, मजदूरों व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है।

भोजन वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग करते हुए व्यवस्था संभाली। इस मानवीय पहल से ठंड और बारिश में परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai