त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रयागराज मंडल निरंतर कार्यक्रम कर रहा है इसी क्रम में Prayagraj छिवकी स्टेशन पर दो एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर दो बॉटल क्रसिंग मशीनें स्थापित कर उनका संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रयागराज छिवकी के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक बॉटल क्रसिंग मशीन एवं प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर एक बॉटल क्रसिंग मशीन और सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक बॉटल क्रसिंग मशीन एवं प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर एक बॉटल क्रसिंग मशीन स्थापित की गयी हैं। यह मशीनें कोका कोला एसएलएमजी की सहायक कंपनी बायोक्रक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित की गयी।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/प्रयागराज हिमांशु शुक्ला के मार्गनिर्देशन में स्थापित इन मशीनों से स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी और स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल का सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा । इन मशीनों में बोतल क्रसिंग से एकत्रित प्लास्टिक से अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे। इस प्रयास से रेलवे स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने और स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कोका कोला एसएलएमजी के सहयोग से सीएसआर फण्ड के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर बॉटल क्रसिंग मशीनें लगाए जाने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गयी थी। प्रयागराज जंक्शन पर 7 बॉटल क्रसिंग मशीनें एवं नैनी जंक्शन पर 1 बॉटल क्रसिंग मशीन स्थापित की जायेंगी।










