त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सीएमपी में वालंटियर्स को वितरित हुए प्रमाण पत्र, वक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था में विधिक सहायता की भूमिका पर डाला प्रकाश। विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र, सी एम पी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में दिनांक 14 अगस्त 2026 को लीगल एड क्लिनिक के सत्र 2025-26 के वालंटियर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आरम्भ में विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र के संयोजक डॉ रमेश कुमार भारती ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विधिक सहायता केंद्र विधि के छात्रों के लिए प्रयोगशाला है, इसका जो छात्र जितना अधिक प्रयोग करेगा, वह इतना अच्छा अधिवक्ता, न्यायधीश बनेगा।
इस अवसर पर विधि संकाय के संयोजक प्रोफेसर शिव शंकर सिंह ने उपस्थित छात्रों से कहा कि “तुम मुझे तीन साल दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा”। आपने अपने वक्तव्य में विधि संकाय के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों से परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने का आग्रह किया
लीगल एड क्लिनिक के सदस्य डॉ.रमेश कुमार सिंह ने न्याय वितरण प्रणाली में विधिक सहायता केंद्रों की भूमिका एवं विधिक प्रावधानों का वर्णन किया।
बी•ए•एल-एल•बी• कोर्स कॉर्डिनेटर श्रीमती रेनू सिंह ने कहा कि लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से वालंटियर्स को केंद्रीय कारागार, उच्च न्यायालय, बाल सुधार गृह, संग्रहालय, न्यायालय, संसद में जाकर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए। इसके पश्चात लीगल एड क्लिनिक के पूर्व संयोजक डॉ. आर.डी.किशोर ने क्लिनिक की अब तक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए महाकुंभ 2025 में हुए अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार,नैनी जेल तथा हाई कोर्ट भ्रमण का ज़िक्र किया और कहा कि 2019 से अब तक के जिन भी वालंटियर्स का प्रमाण पत्र अभी तक न मिला हो वो मुझसे मिल कर ले सकते हैं। तत्पश्चात डॉ.तुषार श्रीवास्तव ने छात्रों को लीगल एड क्लिनिक में एक वर्ष तक कार्य करने के अनुभव प्रमाण पत्र मिलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा सभी वालंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे तथा विधि संकाय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर डॉ अजय कुमार सिंह ने विशेष सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन क्लिनिक के सह-संयोजक डॉ.गौरव पटेल ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन पीयूष तिवारी और सृष्टि चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर क्लिनिक के सदस्य डॉ.राकेश कुमार गौतम, डॉ.अंजलिका तथा विधि संकाय के शिक्षकगण डॉ. बी.डी.पांडेय, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. पूर्णेंदु मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सोनल खरे, डॉ.नंदिनी रायजादा, डॉ. रितु रघुवंशी, डॉ. सत्यवान नायक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एल एल बी तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं में, रिया सिंह, तनीषा श्रीवास्तव, सोनू, सृष्टि चौरसिया, पीयूष तिवारी, श्रेयांस जैन, शिवार्थ कुशवाहा , सौरभ यादव, राधे मोहन यादव ने योगदान दिया।










