चैन राम बाबा मंदिर परिसर बना राजनीतिक अखाड़ा,18 को हुआ प्रारंभ 26 मई को महा यज्ञ का समापन, चर्चाएं थम नहीं रहीं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट

बलिया। पंचायत स्थित चैन राम बाबा मंदिर परिसर बना राजनीतिक अखाड़ा,18 को हुआ प्रारंभ 26 मई को महा यज्ञ का समापन, चर्चाएं थम नहीं रहीं। बलिया के सहतवार नगर पंचायत स्थित चैन राम बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां 18 मई से महायज्ञ प्रारंभ हुआ और 26 मई को भव्य समापन भी हुआ। लेकिन इन दिनों चर्चा जोरों पर है कि यह स्थल राजनीतिक अखाड़ा से कम नहीं।

महा यज्ञ समापन के बाद उक्त यज्ञ में यजमान रहे व बीजेपी नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि योगी चैन राम बाबा की धरती, मंदिर परिसर में कोई भेदभाव नहीं रहा, किंतु सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया, जो समझ से परे है, ऐसा करना उचित नहीं।

दरअसल सहतवार स्थित चैन राम बाबा का स्थल बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां सत्य, असत्य की परम्परा रही है कि अगर कोई झूठ बोलकर शपथ लिया तो खैर नहीं है। यहां न केवल बलिया सहतवार क्षेत्र बल्कि बिहार सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने आते हैं। हाल ही में हुए महायज्ञ में लाखों लोगों ने परिक्रमा किया, 26 मई को महायज्ञ समापन के दौरान प्रसाद ग्रहण श्रद्धा से लोगों ने किया। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू पर समाज सेवी व बीजेपी नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि महायज्ञ स्थल को उन्होंने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। इतना ही नहीं मंच से समाजवादी जिंदाबाद का नारा लगाना, बीजेपी के माननीयों का चरण छू कर पता नहीं क्या दर्शना चाहते हैं, सपा, कांग्रेस, भाजपा, सहित तमाम पार्टियों के लोग महायज्ञ स्थल पर आकर परिक्रमा किए, अजय सिंह ने कहा कि नीरज सिंह का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर चल रहा है कि भाजपा से सनातन होने का सर्टिफिकेट लेना है। यह वक्तव्य बहुत गलत है भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म को हमेशा बढ़ावा देती आई है। यह बयान सुनकर दुख हुआ। सार्वजनिक महायज्ञ हुआ, धार्मिक स्थल है, सब का अधिकार है, महायज्ञ अच्छा होते आया, जब कि रोक टोक न था, न रहा है। परन्तु उस जगह को राजनीतिक अड्डा बना दिया, उनको ( नीरज सिंह गुड्डू ) को माइक फोबिया है, हाथ में माइक रहना चाहिए, 24 घंटा वो बोलते रहेंगे। मुझे यह समझ नहीं आया कि राजनीतिक लोगों का सम्मान किया जा रहा है कि अपमान किया जा रहा है।

अजय सिंह ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि महायज्ञ के दौरान परिसर में चिल्लाते रहे है कि यह राजनीतिक जगह नहीं है तथा मंच से समाजवादी पार्टी का नारा लगता रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai