कैंसर दिवस पर समय रहते पहचान के लिए नई पहल
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
अलीनगर, चंदौली। क्लियरमेडि डीएमच ने लॉन्च किया कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, महेवा चंदौली स्थित क्लियरमेडि डीएमच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च किया है। यह पहल कैंसर का समय रहते पता लगाने और उसके उपचार को सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है।
आधुनिक जीवनशैली में बदलाव के कारण लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। तनाव, अनियमित खान-पान, शराब और धूम्रपान जैसे कारक इसके प्रमुख कारण हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे मुंह, गला, लिवर, पेट, स्तन, बच्चेदानी, प्रोस्टेट, फेफड़े और हड्डियों में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
अक्सर कैंसर का पता बहुत देर से, यानी एडवांस स्टेज में चल पाता है, जिससे इसका इलाज काफी मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए, पूर्वांचल के इस आधुनिकतम अस्पताल ने समय पर निदान के लिए यह विशेष स्क्रीनिंग पैकेज शुरू किया है।
यह कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल सभागार में लॉन्च किया गया। इस दौरान एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिला एवं पुरुषों में कैंसर की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना था।
प्रेस वार्ता में वाराणसी के वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डॉ. शुभेदु शेखर, गैस्ट्रोकैंसर विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार सिंह, लंग कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र शिवहरे, एमएस लेफ्टिनेंट कर्नल ताराप्रणव भट्टाचार्य, फैसिलिटी डायरेक्टर श्री अश्विनी विश्वकर्मा और बिजनेस हेड मृत्युंजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्लियरमेडि डीएमच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञों के नेतृत्व में कैंसर की संपूर्ण चिकित्सा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में न्यूरो रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं प्रत्यारोपण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, डेंटल और पीडियाट्रिक्स सहित अन्य सभी विभागों के विशेषज्ञ भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल भारतीय रेल, आयुष्मान भारत योजना और अधिकांश इंश्योरेंस कंपनियों की कैशलेस सुविधा के तहत सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज प्रदान करता है।










