ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह कल।

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह कल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह कल। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन समारोह सोमवार को शाम 6 बजे सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यशाला में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 15 दिनों में कथक, भरतनाट्यम, ढेड़िया , डांडिया /गरबा, चित्रकला, हस्तकला, गायन एवं वादन जैसी विविध कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सोमवार को समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी मंच पर अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और सीख का मनोहारी प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai