मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। साइबर सैल थाना सैफनी द्वारा आमजन के गुम हुए 09 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) को CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त शिकायतो पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा चलाये जा रहे मोबाइल बरामदगी अभियान के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी, शाहबाद के पर्यवेक्षण में साइबर सैल थाना सैफनी पुलिस को CEIR PORTAL (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से थाना सैफनी क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतो पर साइबर सैल थाना सैफनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 09 मोबाइल बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये है ।

आज दिनांक 27.12.2025 को थाना सैफनी पुलिस टीम द्वारा बरामद मोबाइल फोन को मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी। मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में .प्र0 निरी0 अजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 सर्वेन्द्र सिंह, का0 सौरभ सैनी, का0 मोहित कुमार शामिल रहे।










