अवनीत कुमार शर्मा के साथ राजीव सिंघल की रिपोर्ट
मथुरा। डीआईजी शैलेश पांडे ने पुलिस लाइन मथुरा में परेड की सलामी ली, CCTNS कार्यालय का किया उद्घाटन। पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र द्वारा मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के साथ पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर डीआईजी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल के अनुशासन, टर्न-आउट एवं शारीरिक दक्षता का सूक्ष्म परीक्षण किया तथा संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के बैरक एवं मैस का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, रहने की सुविधाओं एवं खान-पान की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखने और पौष्टिक भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।










