बांके बिहारी मंदिर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने प्रशासन से अपनी जान बचाने की लगाई गुहार।

बांके बिहारी मंदिर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने प्रशासन से अपनी जान बचाने की लगाई गुहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने एक महिला सहित तीन नामजद एवं 15 अज्ञात महिलाओं पर की प्राथमिकी दर्ज

 अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

वृन्दावन, मथुरा। बांके बिहारी मंदिर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने प्रशासन से अपनी जान बचाने की लगाई गुहार। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 16 फरवरी 2026 को सामने आई इस घटना के बाद वृन्दावन पुलिस ने तीन नामजद और 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

दिनेश गोस्वामी ने एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया है, जिसमें गोस्वामी समाज की कुछ महिलाएं उनके बिहारी पुरा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचती दिख रही हैं। आरोप है कि इन महिलाओं ने घर पर रह रहे किराएदार से अभद्रता और बदतमीजी की।गोस्वामी का दावा है कि महिलाओं ने उन्हें जयपुर से लौटने पर जूतों से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 17 फरवरी को होने वाली कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में वह तभी शामिल होंगे जब प्रशासन उन्हें पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराएगा।दिनेश गोस्वामी के अनुसार ये महिलाएं मंदिर कॉरिडोर और न्यास के गठन का विरोध कर रही हैं और उनके द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों से नाराज हैं।

वृन्दावन पुलिस ने दिनेश गोस्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोस्वामी समाज के बीच चल रहे इस आंतरिक विवाद ने मंदिर प्रशासन और आगामी कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रियाओं के बीच सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai