मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर शहर कोतवाली पर डी एम व एसपी थाना समाधान दिवस पर महिला की सुनी जनसुनवाई। शहर कोतवाली में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्यासागर मिश्र ने जनसुनवाई की और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कोतवाली के कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कोतवाली की व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायकर्ता की उपस्थिति शिकायतों का निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि थानों में जो भी फरियादी आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुने।










