दबंगों के डर से दंपति ने छोड़ा घर रिश्तेदार के घर ली शरण।

दबंगों के डर से दंपति ने छोड़ा घर रिश्तेदार के घर ली शरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर में घुसकर विपक्षियों द्वारा किया जा चुका है हमला, बेहोश, मुकदमा दर्ज, पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने किया था जानलेवा हमला, एसआरएन अस्पताल में दंपति लगभग सप्ताह से अधिक थे भर्ती, ऑपरेशन के बाद बची जान, तीन जगह से फैक्चर

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

सोरांव, प्रयागराज। दबंगों के डर से दंपति ने छोड़ा घर रिश्तेदार के घर ली शरण। विगत दिनों दंपति पर पुरानी रंजिश को लेकर प्राण घातक हमला किए जाने के मामले में पीड़ित दबंगों के डर से अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। इतना ही नहीं प्राण घातक हमला किए जाने के बाद से ही लगातार दबंगों द्वारा धमकी दी जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस अफसरों से भी गुहार लगा चुका है। बावजूद दंपति घर से अपना पलायन भी कर दिया है। जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोरांव थाना क्षेत्र जगदीश मेंदी निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र राम आधार जोकि घर पर रहकर मजदूरी करता है। मजदूर को पुरानी रंजिश को लेकर 23 जून को विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से हमला पीड़ित वीरेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी गीता देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वहीं राड एवं कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए बेहोश कर दिया गया था। जबकि पुलिस मामले में अक्षय कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद एवं अजय सिंह पुत्र मुनेश्वर प्रसाद के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, बेहोश करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।

 

दबंगों के डर से दंपति अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। ऐसे में ही दंपति पुलिस अधिकारी से भी मिलकर गुहार लगा चुका है। बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इतना ही नहीं दंपति को जान से मारने की धमकी लगातार विपक्षियों द्वारा दी जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai