समाधान दिवस में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सुनीं फरियाद, 19 में से 2 का मौके पर निस्तारण।

समाधान दिवस में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सुनीं फरियाद, 19 में से 2 का मौके पर निस्तारण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व से जुड़ी थीं सभी शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध के निर्देश

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। समाधान दिवस में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सुनीं फरियाद, 19 में से 2 का मौके पर निस्तारण। अलीनगर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। ये सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया। शेष 17 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर त्वरित समाधान देना है। इन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों को लापरवाही से न लिया जाए। जिन मामलों में विलंब या लापरवाही मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार संदीप कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, एसआई राम सेवक यादव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल, पुलिसकर्मी और फरियादी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai