6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले का एनकाउंटर।

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले का एनकाउंटर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरादाबाद में मासूम को बहला फुलाकर कर ले गया था पड़ोसी 24 घंटे में पुलिस एक्शन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

मुरादाबाद। 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले का एनकाउंटर। जनपद मुरादाबाद में 6 वर्षीय मासूम का दुष्कर्म करने वाले आरोपी आसिम को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है। पुलिस मुठभेड़ में असिम के पैर में गोली । मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि गुरुवार शाम उनकी 6 साल की बच्ची को उसकी चाची ने शाम 4:45 बजे रास्ते में उसे आरोपी असिम मिल गया। वह बच्ची को बहला फुसला कर खंडहर में ले गया यहां गड्ढे में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाईं एस एस पी सतपाल अंतिल ने मामले में तुरंत बड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी शुक्रवार की रात सिविल लाइंस पुलिस इस्लामनगर रोड पर पहुंची तो एक आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रामगंगा नदीं की ओर कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ दी मजबूरन पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। और घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़ा घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai