CMP डिग्री कॉलेज में प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह को विधि विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार विस्तार।

CMP डिग्री कॉलेज में प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह को विधि विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार विस्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। CMP डिग्री कॉलेज में प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह को विधि विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार विस्तार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधि विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह को पुनः विधि विभागाध्यक्ष के पद का कार्यभार विस्तार किया गया है। उनका पूर्व का दो कार्यकाल सत्र 2019-21, 2023-25 अत्यंत सफल रहा, जिसमें उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, विभागीय सुदृढ़ीकरण, शोध–संवर्धन तथा विद्यार्थी–केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह विधि शिक्षा, शोध एवं अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनकी हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर उनके 40 से अधिक शोध–पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। हाल ही में भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा उन्हें “राजभाषा गौरव पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया, जिसने उनके शैक्षणिक एवं भाषाई योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने बताया कि इस कार्यकाल में हम लोग राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, कैंपस सलेक्शन आदि कराने की योजना बनाए हैं। एक गांव को गोद लिया जायेगा तथा विधि विभाग से एक जर्नल प्रकाशित करवाने का प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ पद्मा अपराजिता परिजा, डॉ. नंदिनी रायज़ादा, डॉ. सोनल खरे, श्रीमती अंजलिका, डॉ. तुषार श्रीवास्तव, डॉ रमेश कुमार भारती, डॉ. गौरव पटेल, डॉ. राकेश कुमार गौतम, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आर.डी. किशोर, डॉ. पूर्णेंदु मिश्रा, डॉ. रितु रघुवंशी, डॉ. सत्यवान नायक ने प्रोफेसर सिंह को पुनः प्राप्त कार्यकाल की बधाई एवं ऐतिहासिक कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दिया।

बी.ए.एलएल.बी (ऑनर्स) अंतिम वर्ष के छात्र आयुष विश्वकर्मा, उज्ज्वल, पार्थ, चंद्रशेखर, अभिषेक एवं अभिनव सहित विधि विभाग के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. (डॉ.) सिंह का बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai