देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। एम्स भोपाल द्वारा नेत्र जांच शिविर एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ के नेतृत्व तथा विभागाध्यक्ष, नेत्र विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में नेत्र बैंक टीम द्वारा सेरेब्रल पाल्सी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जाटखेड़ी में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बहु-विकलांगता से ग्रसित बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना और उनके परिजनों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में 65 से अधिक सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों की नेत्र जांच की गई। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं संस्थान के स्टाफ की भी आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार एम्स भोपाल में परामर्श एवं उपचार के लिए संदर्भित किया गया।
इस पहल के माध्यम से समय पर नेत्र जांच के महत्व को रेखांकित किया गया और नेत्रदान के जरिए जरूरतमंदों को नई रोशनी देने का संदेश देकर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाया गया।










