त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने पूरे विधि विधान के साथ 29वें दिन भी अनवरत जारी।
आज के मुख्य जजमान के रूप में SJD ग्रुप के डायरेक्ट नौमिष तिवारी, किरन सिंह, विवेक मिश्रा, अंश दुबे, रोहित मिश्रा ने उपस्थित हो कर पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करते हुए पूजन आरती किया।
यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की कल महाहवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, साथ ही 10 अगस्त को महाप्रसाद का आयोजन होगा जिसमें आप सभी भक्त सादर आमंत्रित है।
संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया। पूरे सावन तक अनवरत चलने वाले कार्यक्रम के 29वें दिवस में मुख्य रूप से आचार्य पवन देव जी महाराज, डॉ सत्या पाण्डेय, अपर्णा द्विवेदी, जय प्रकाश पाण्डेय, विजयानन्द तिवारी, लोकेश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, कुलदीप मिश्रा अधिवक्ता, चन्द्रशेखर मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, राम बाबु, उषा श्रीवास्तव, मधुबाला पांडे, कंचन कुशवाहा, उषा शर्मा, स्वाति निषाद, सुनीता जायसवाल, प्रियांशी जायसवाल, जय प्रकाश पांडे, रोहितानंद, मनोज मिश्रा, रितु राज पांडे, सिद्ध बाबा, बृजेन्द्र त्रिपाठी, कुमारी रचना त्रिपाठी, अधिवक्ता सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, अमित सिंह, संजय मिश्रा, आशा पाण्डेय, विनय सिंह उर्फ बड़कू, जितेन्द्र पाल, रामबाबू मिश्रा, मधुबाला पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।










