देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। संभाग में ड्रग्स के विरुद्ध करें सख्त करवाई संभाग आयुक्त के आबकारी विभाग की बैठक में निर्देश। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग संभाग में ड्रग्स की बिक्री आदि के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करे। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण बनाए जाएं। दोषियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित करें। भोपाल संभाग को ड्रग्स से मुक्त करना है।
संभागायुक्त ने मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय में आबकारी विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ली। संभाग में कहीं भी शराब की अवैध बिक्री, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण न हो, इसके लिए निरंतर निरीक्षण कर कार्रवाई करें। आबकारी विभाग अपना सूचना तंत्र मजबूत करे और पुलिस के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई करे। मदिरा दुकानों का निरीक्षण करे और सुनिश्चित करे कि एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा की बिक्री ना हो।
आबकारी राजस्व वसूली भी निरंतर की जाए। समय पर लाइसेंस फीस जमा हो यह भी सुनिश्चित करें। आबकारी राजस्व प्राप्ति, प्रत्याभूत ड्यूटी, भांग खपत, विदेशी मदिरा माल्ट ,बीअर खपत, उपलंभन प्रकरण, डिस्टिलरी, बूवरी आदि विषयों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।










