त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निराश्रित बच्चों को वितरित किए गए दैनिक जरूरत की सामग्री। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी सोनू के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर वृंदा प्रसाद अनाथ आश्रम में निराश्रित बच्चों को उनकी दैनिक जरूरत की सामग्री नहाने वाला साबुन, शम्पू ,घड़ी पाउडर, तेल, मंजन, ब्रश, कपड़ा वाला साबुन,आदि सामान वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चों को मैंगौ जूस पिलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सोनू और प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन सेवा की प्रतीक थी और उनकी 301वीं जयंती पर निराश्रित और असहाय बच्चों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर कृष्णा केसरवानी, राजकुमार केशरवानी, रोशनी अग्रवाल, अजय अग्रहरि, अशोक गुप्ता, उमा लाल पाण्डेय, गौरव गुप्ता, योगेंद्र बिंद, आदि ने निराश्रित बच्चों की सेवा में हाथ बढ़ाया।










