मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
देहरादून, हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति कई लोगो को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी। जनाधिकार पार्टी ने जनपद में एक बैठक करके पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश, ज़िला और विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसी दौरान किसान मज़दूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोलर सिंह, प्रदेश महामंत्री निज़ाम खान, प्रदेश सह प्रभारी राकेश शर्मा सहित दर्जनों युवा साथियों ने जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण की। सभी का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली जी एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी जी द्वारा फूलमाला पहनाकर किया गया। बैठक के बाद पार्टी द्वारा IUKL वर्ल्ड चैंपियनशिप केटल बेल लिफ्टिंग 2025 – चीन में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों शालिनी सिंह, सर्बजीत दिलावरी एवं तनमय मेहता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हरिद्वार व देश का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो पीड़ित वर्ग की आवाज़ बनकर धरातल पर वास्तविक लड़ाई लड़ रही है। इसी नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार अलीम अंसारी, जिला प्रभारी हरिद्वार फैजान अंसारी विधानसभा प्रभारी ज्वालापुर आशु आज़म, एहसान, जिला हरिद्वार युवा मोर्चा अध्यक्ष बिजेंदर, जिला सचिव दीपक सैनी, फारुक खान, प्रदीप शर्मा, शहजाद साबरी, सलमान, फरमान, समीर, महबूब, मुर्शिलीन राणा, डॉ. सिद्धार्थ अरिंदम, मोहम्मद आसिफ, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण हरिद्वार मोहम्मद सावेद, मास्टर रिज़वान, शाहरुख खान, एडवोकेट बोली शाह, शहजाद प्रधान, समीर, मुसरत, शाहिर आलम, शमी, समीर, मांगा हसन, एहसान शाह, सोलर सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, निज़ाम खान, एवं कौशल देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










