त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा, सैकड़ो महिलाएं हुई कलश यात्रा में शामिल। शहर के कालिंदीपुरम स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर नंदग्राम गोकुल ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। जानकारी के अनुसार नंदगांव कॉलोनी स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शह श्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 दिसंबर से होना है। भागवत कथा शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी।
भागवत कथा से पूर्व आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो मंदिर परिसर से चलाकर कलश ताज मेडिकल तिराहा से पूर्वोचंल चौराहा होते हुए सब्जी मंडी पहुंची, फिर पुल के किनारे – किनारे होते हुए नंदी चौराहा से मौसम विहा, आर्मी कलोनी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखे हुए थी।

इस मौके पर आयोजन समिति के रवि वर्मा, योगेश तिवारी, संजय सिंह, राकेश कुमार, रमेश सिंह, रिंकू राय, सतेंद्र सिंह, पूर्ण श्रीवास्तव, सरोज तिवारी, देवेंद्र प्रताप चौहान, पार्षद मिथलेश कुमार सिंह, प्रभा आर उपाध्याय, सी पी उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, रमेश सिंह, मीनाक्षी जायसवाल, पूनम सहित अन्य प्रमुख रहे।










