कौशांबी। ऑनलाइन धोखाधडी से ट्रांसफर हुई 50,000 रूपया को कौशांबी पुलिस ने आवेदक के खाते में वापस कराया। आवेदक का यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर हुई धनराशि 50,000 /-रूपया को आवेदक के खाते में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया है। आवेदक ने कौशांबी पुलिस को धन्यवाद और आभार प्रकट किया। गौरतलब हो कि आवेदक विवेकानन्द पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी व थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी आवेदक का यूपीआई के माध्यम से दिनांक 21.06.2025 को कुल 50000/- रूपया ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गयी थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106250066821 दर्ज कर जाँच प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में साइबर अपराधियो के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर क्राइम थाना जनपद कौशाम्बी द्वारा जाँच के क्रम में आवेदक विवेकानन्द पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी व थाना चरवा जनपद कौशाम्बी की 50000/- की धनराशि को दिनांक 15.07.2026 को आवेदक के खाते में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया। आवेदक द्वारा धोखाधड़ी हुयी राशि वापस प्राप्त होने पर कौशाम्बी पुलिस का आभार प्रकट किया गया। कौशांबी पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है।
साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें अथवा http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर शिकायत दर्ज करायें।किसी के लालच में नही आये।आनजाने लिंक पर क्लिक न करें। सतर्क रहे, जागरुक रहे।










