रामनाथ सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ एसके पटेल ने बालिका को शुभकामनाएं दी
कौशाम्बी। कौशाम्बी की बेटी रोशनी सोनकर ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी में पहली बार चयन। कौशाम्बी ज़िले के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।वीकेडी स्पोर्ट्स अकादमी (रामनाथ सिंह महाविद्यालय चायल खास कौशांबी) की होनहार खिलाड़ी रोशनी सोनकर पुत्री संतोष सोनकर का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ है। यह पहली बार है जब कौशाम्बी की कोई बेटी राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने जा रही है। रोशनी वर्तमान में रामनाथ सिंह महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं और वीकेडी स्पोर्ट्स अकादमी से निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सोयल प्ले के उपाध्यक्ष रुचिरा मिश्रा और सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने रोशनी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल रोशनी की मेहनत का परिणाम है, बल्कि कौशाम्बी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
कौशाम्बी कबड्डी एसोसिएशन की अध्यक्ष स्वधा द्विवेदी और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने इस सफलता का श्रेय कोच एवं सचिव बिहारी लाल की अथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे ज़िले में खुशी और गर्व की लहर दौड़ रही है। संयुक्त सचिव अंत्रा, जो कौशाम्बी कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि रोशनी ने यह साबित कर दिया है कि कौशाम्बी की बेटियाँ किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।रामनाथ सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्रीकृष्ण पटेल ने बालिका को शुभकामनाएं प्रदान की तथा बालिका के सहयोग हेतु महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा यह आश्वासन समस्त खिलाड़ियों को प्रबंधक जी ने दिया।
अध्यक्ष स्वधा द्विवेदी ने भावुक शब्दों में कहा यदि इसी तरह गाँव-गाँव का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा, तो आने वाले समय में कौशाम्बी के बच्चे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कबड्डी में अपना परचम लहराएँगे।










