त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 2027 में पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरेगी लोजपा आर. आर. गुप्ता। उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ा दी है। प्रयागराज में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुंकार भरी और दलितों के उत्थान के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारवार्ता करते हुए विधायक लल्लू गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कमर कस ली है। विधायक गुप्ता ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में दलितों और वंचितों की मुखर आवाज बनेगी।
बिहार जैसी सफलता का दोहराव
आज की बैठक में दिखा है, उससे यह साफ है कि आने वाले समय में हमें बड़ी सफलता मिलेगी। हमने पहले 8 सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन अब हमारा लक्ष्य और भी बड़ा है।” उन्होंने बिहार में पार्टी को मिली हालिया सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां काफी मिलती-जुलती हैं, ऐसे में चिराग पासवान का नेतृत्व यहाँ भी चमत्कार करेगा।
दलितों के हितों पर जोर
अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे और गठबंधन के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी को फायदा या नुकसान पहुँचाने नहीं आए हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों, खासकर दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने आए हैं।

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि दलितों को जिस सशक्त आवाज की जरूरत थी, उसमें कहीं न कहीं गिरावट आई है और लोजपा (आर) उस कमी को पूरा करेगी।










