समाजवादी पार्टी के महानगर इकाई की मासिक बैठक सम्पन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर बनी ठोस रणनीति

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर इकाई की मासिक बैठक सम्पन। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता  महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं संचालन महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट ने किया।

बैठक में चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि SIR (Special Intensive Revision) के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे युवा, महिलाएं एवं वंचित वर्ग के लोग हैं, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए मतदाता सूची का समावेशी होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन द्वारा बताया गया कि चुनाव आयोग से प्राप्त फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे, उन्हें फॉर्म-6 भरने में सहयोग करेंगे और समयबद्ध ढंग से संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में फार्म जमा कराएंगे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, नवविवाहित महिलाओं तथा हाल ही में स्थानांतरित हुए नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए  एमएलसी  एवं महानगर प्रभारी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि यह कार्य केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। समाजवादी पार्टी हमेशा से जनभागीदारी और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना नागरिक अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर की तीनो विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मतदाता सहायता टीम का गठन किया गयाहै जो फॉर्म-6 से संबंधित जानकारी, दस्तावेजों की जांच तथा ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन में मदद करेगी। साथ ही, पार्टी के वरिष्ठ नेता समय-समय पर इस अभियान की समीक्षा करेंगे और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में सर्व सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, रविन्द्र यादव, शशांक त्रिपाठी, मो शारिक, तारिक सईद अज्जू, मोईन हबीबी, कमला यादव, वजीर खान, महबूब उस्मानी, मो गौस, दान बहादुर मधुर, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, बबलू रावत, संतोष, देवीलाल, रवि गुप्ता, रेहान अहमद, तहजीब, अहमद राजा, अजय यादव, भोला पाल, माशाहद, सऊद अहमद, लाल चंद्र कुशवाहा, महेंद्र निषाद, मृतुन्जय, शकील आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai