ननिहाल आया युवक हुआ लापता, घर वालो का हुआ रो- रो कर हुआ बुरा हाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मूलचंद्र भारतीय की रिपोर्ट

प्रयागराज। थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र अंतर्गत मंदरी गांव युवक अपने ननिहाल आया हुआ था, 16 जून 2025 सुबह समय लगभग 10 बजे अपने ननिहाल से लापता है, युवक की मानसिक संतुलन ठीक नही रहता है।

दरसरल ग्राम बकोढ़ा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी निवासी श्रीकांत ने पुरामुफ्ती थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि मेरा पुत्र शशि उम्र 18 वर्ष अपने ननिहाल मंदरी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 14 जून 2025 को गया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही रहती है। युवक अपने ननिहाल से 16 जून 2025 को सुबह लगभग 10 बजे से गायब है, जो आज तक नही मिल पाया जिससे पूरा परिवार सदमे में है। युवक के पिता ने लोगो से भी अपील किया है कि किसी भी व्यक्ति को कोई सूचना मिलती है तो बताने का कष्ट करें।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai