डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत पर प्रयागराज में भव्य श्रद्धांजलि सभा, पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया गया।

डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत पर प्रयागराज में भव्य श्रद्धांजलि सभा, पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत पर प्रयागराज में भव्य श्रद्धांजलि सभा, पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया गया। पेंशन शहीद स्वर्गीय डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत को नमन करते हुए आज प्रयागराज के ऐतिहासिक चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस एवं प्रदेश अध्यक्ष अटेवा श्री विजय कुमार बन्धु ने स्वर्गीय डॉ. रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ अटेवा प्रयागराज की संपूर्ण जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्री विजय कुमार बन्धु ने कहा कि जब तक देशभर के एक करोड़ कर्मचारियों एवं पैरामिलिट्री जवानों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 97 प्रतिशत कर्मचारियों ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को नकार दिया है और फॉर्म तक नहीं भरा, इसके बावजूद सरकार बार-बार तिथि बढ़ा रही है और संशोधन कर रही है, जबकि कर्मचारी केवल और केवल हूबहू पुरानी पेंशन चाहता है। उन्होंने निजीकरण को देश के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि 25 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एनएमओपीएस के बैनर तले एनपीएस, यूपीएस, निजीकरण और आरटीई लागू होने से पूर्व टेट अनिवार्यता के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया, जिसमें लाखों शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कन्नौजिया, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान तथा संजय पटेल ने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता समाप्त की जाए, जिससे लाखों शिक्षकों के साथ न्याय हो सके। उन्होंने कहा कि खेल के बीच खेल के नियम नहीं बदले जाते।

जिला संयोजक जीतू भाई एवं जिला महामंत्री आर.के. यादव ने कहा कि जब सांसद और विधायक चार-चार पेंशन ले सकते हैं, तो कर्मचारियों को एक भी पेंशन से वंचित रखना घोर अन्याय है।

सभा में मान सिंह, विधायक ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय डॉ. रामाशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अमर यादव, राजीव यादव, पुष्पराज सिंह, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, मिथलेश मौर्य, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष कुमार, सुरेश यादव, राजू, लक्ष्मी नारायण, नीलम सिंह, अंजना सिंह, अंजली अत्री, प्रीती ब्रिज, पुष्पलता, अंजुला दास, प्रीती सेठ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारी नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी अटेवा प्रयागराज रविशंकर मिश्र द्वारा दी गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai