विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एवं अधीनस्थ प्रशिक्षण संस्थानों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एवं अधीनस्थ प्रशिक्षण संस्थानों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एवं अधीनस्थ प्रशिक्षण संस्थानों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस( 5 जून)के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं महानिदेशक, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान सौरभ बाबू के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान मुख्यालय सहित संस्थान के अधीन संचालित प्रदेश के सभी 50 क्षेत्रीय एवं जिला ग्राम्य विकास संस्थानों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्थान मुख्यालय परिसर में प्र0 अपर निदेशक सुबोध दीक्षित की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पारम्परिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर सुबोध दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पारम्परिक वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण एवं भूजल संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण एवं विकास कार्यों के बीच वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे तथा रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai