एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी कार्यशाला का किया गया आयोजन।

एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी कार्यशाला का किया गया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यशाला में मत्स्य जीवी समिति के कार्यों के महत्व, उनके लाभ तथा विभागीय योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी कार्यशाला का किया गया आयोजन। कार्यालय उप निदेशक मत्स्य में आज दिनांक 29.01.2026 को मत्स्य चेतना/प्रशिक्षण केन्द्र में एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन ICAR- CIFRI के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें प्रयागराज मण्डल के उप निदेशक मत्स्य विजयपाल, जनपद कौशाम्बी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रमोद शुक्ला, सहकारिता विभाग से अनिल सिंह, ए.डी.सी.ओ. प्रयागराज, जनपद प्रयागराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रकाश शुक्ला, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डा0 मुकेश, डा0 सुबोध यादव, पशुपालन वैज्ञानिक आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रयागराज मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों (प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर) में गठित मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव व समिति के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिसमें उप निदेशक मत्स्य द्वारा मत्स्य जीवी समिति के कार्यों के महत्व एवं उनके लाभ प्राप्त करने हेतु लोगों को जानकारी के माध्यम से जागरूक करते हुये विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया, जनपद कौशाम्बी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रमोद शुक्ला द्वारा मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन हेतु पात्रता एवं योग्यताए की कैसे व किस प्रकार समिति का गठन कराया जाये एवं उनसे सम्बन्धित किन-किन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त कर सकते है आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी कार्यशाला का किया गया आयोजन।

आइ.सी.ए.आर. के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा समितियों को आवंटित नदियों, तालाबों के देख-रेख एवं उससे सम्बन्धित तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। इसी सत्र में के.वी.के. के प्रभारियों द्वारा भी उपस्थित समितियों को तकनीकी जानकारी दी गयी अन्त में उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज द्वारा समिति के समस्यों के निराकरण एवं उनके समाधान के बारे में अवगत कराते हुये सभी उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों को आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया, इस प्रकार कार्यक्रम सफल रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai