भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पखवाड़े का आयोजन 22 मई से 05 जून 2025 तक तक किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “एंड प्लास्टिक पाल्यूशन” है। इसी क्रम में दिनांक 29.05.25 को भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर उत्तर मध्य रेलवे में सेमिनार का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रिन्सिपल भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर संजय अस्थाना ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय दिया। इस अवसर पर भारतीय रेल में विभिन्न स्थानों से आए प्रशिक्षुओं को हरित शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात सेमिनार में डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी ने सभी को वातावरण संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर संबोधित किया। उन्होने पृथ्वी पर फैले हुए प्रदूषण को कैसे कम किया जाए इसके बारे मे भी बताया एवं जागरूक किया। इसके बाद शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे ने मियावकी पौधारोपण पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इस दौरान उन्होने गंभीर विषयो जैसे वायु प्रदूषण, कार्बन क्रेडिट, ग्रीन हाउस गैस इत्यादि के बारे में भी बताया। सेमिनार के पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वालों को स्टील की बोतल एवं कपड़े के थैले दिये गए। स्टील की बोतल और कपड़े के थैले देने का उद्देश्य प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना है। कार्यक्रम में लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियो सम्मलित हुए।

उपरोक्त कार्यक्रम शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक के नेतृत्व में अखिलेश कुमार सिंह, शुभम यादव, विशाल यादव, अजय सिंह, अदित्य चंद्रा द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai