निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला और भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ रतसर इंटर कॉलेज में किया।

निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला और भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ रतसर इंटर कॉलेज में किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतसर इंटर कालेज में एक दिवसीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता, रेवती विजेता

 

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला और भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ रतसर इंटर कॉलेज में किया। शिक्षा क्षेत्र गड़वार अंतर्गत रतसर इंटर कालेज रतसर के प्रांगण में एक दिवसीय बेसिक शिक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान) रहीं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

रतसर इंटर कॉलेज के प्रांगड़ में एक दिवसीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने सहभाग किया। फाइनल रेवती व नगरा के बीच हुआ। विजेता होने का गौरव रेवती को मिला। रेवती ने पहले बैटिंग करते हुए 132 रन का लक्ष्य रखा। नगरा की टीम केवल 76 रन ही बना पायी। इस तरह 56 रनों से रेवती बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी।


प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज़ शिक्षक विजय रहे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने शिक्षक खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक का मतलब सिर्फ ज्ञान देना ही नहीं होता बल्कि स्वयं फिट रहकर बच्चों को भी खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चों का अभी शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। इस मौके पर राजनरायन, विशाल, राहुल, जय प्रकाश, लोकेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai