पिपरी पुलिस टीम ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पिपरी पुलिस टीम ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद कौशांबी से एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है अपराधियों के विरुद्ध अभियान

 

पिपरी, कौशांबी। पिपरी पुलिस टीम ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पिपरी पुलिस टीम ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपद कौशांबी से एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा बुधवार को दिनांक 07.01.2026 की भोर में गस्त/चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखविर की सटीक सूचना के आधार पर बल्हेपुर कसेंदा मार्ग स्थित ससुर खदेरी नदी पुलिया पर 01 संदिग्ध व्यक्ति शिव सागर पाल पुत्र राम बहोरे पाल निवासी अहमतिया सोधिंया थाना व जनपद कौशाम्बी को चेक किया गया, जिसमें अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। अभियुक्त के कब्जे से हुई अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की बरामदगी के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai