नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रीत विहार छपरौला में चिमनी के धुआँ निकलने से दूषित हो रही हवा। ग्रेटर नोएडा के प्रीत विहार छपरौला क्षेत्र में स्थित एक कंपनी से लगातार चिमनी के ज़रिए घना धुआँ निकल रहा है। यह धुआँ आसपास की कॉलोनियों में फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रदूषण के कारण बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की हालत और भी खराब हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कंपनी के खिलाफ जड़ से जड़ तक कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रदूषण पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है।










