जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार, छपरौला में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है।

जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार, छपरौला में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा। जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार, छपरौला में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है। यहां एक गौ माता गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर सड़क किनारे एक ही स्थान पर पड़ी हुई है और बुरी तरह तड़प रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौ माता की हालत काफी नाजुक है। चलने-फिरने में असमर्थ यह गौ कई घंटों से वहीं पड़ी है, लेकिन अब तक न तो पशु चिकित्सा विभाग और न ही किसी गौ सेवा संस्था की ओर से कोई मदद पहुंची है। ठंड और कमजोरी के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि समय रहते गौ माता का इलाज कराया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द पशु डॉक्टर और गौ रक्षक टीम नहीं पहुंची, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि गौ रक्षा और पशु कल्याण के दावे करने वाला प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या गौ माता को तड़पता छोड़ दिया जाएगा या समय रहते उसकी मदद की जाएगी?

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai